Advertisement

15 साल से फरार नामजद आरोपी गिरफ्तार, बेनीबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

-15 साल से फरार नामजद आरोपी गिरफ्तार, बेनीबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर/गायघाट।दीपक। बेनीबाद थाना पुलिस ने हत्या से संबंधित एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 15 वर्षों से फरार चल रहे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शंभू साहनी, पिता भागलू सहनी, निवासी सोरमार, थाना चकमेहसी, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी राजकुमार गौतम ने बताया कि बेनीबाद थाना कांड संख्या 293/11, दिनांक 14 नवंबर 2011 में आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 304बी, 201 एवं 34 के तहत मामला दर्ज था। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।


उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।
बेनीबाद थाना पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से लंबित मामले में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। 15 वर्षों से फरार आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने यह संदेश दिया है कि कानून से बचना आसान नहीं है और फरार अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।