Advertisement

बन्दरा अंचल को मिली नई सीओ, अदिति राय ने संभाला पदभार

-बन्दरा अंचल को मिली नई सीओ, अदिति राय ने संभाला पदभार

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक। मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा अंचल को नई अंचलाधिकारी (सीओ) मिल गई हैं। शुक्रवार को अदिति राय ने बन्दरा अंचल कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण के अवसर पर अंचल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बुके और पुष्पमाला भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


गौरतलब है कि बन्दरा के पूर्व अंचलाधिकारी अंकुर राय का स्थानांतरण दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा अंचल में किया गया है। उन्होंने भी शुक्रवार को सिंहवाड़ा में नए अंचलाधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
अंचल कार्यालय के कर्मियों ने उम्मीद जताई कि नई सीओ अदिति राय के नेतृत्व में बन्दरा अंचल में राजस्व एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों का त्वरित और प्रभावी निष्पादन होगा। अदिति इससे पूर्व आदानगर,पूर्वी चंपारण में राजस्व अधिकारी थीं।