Advertisement

बाबा गरीबनाथ धाम में नई विद्युत व्यवस्था का शुभारंभ, पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ कार्य

-बाबा गरीबनाथ धाम में नई विद्युत व्यवस्था का शुभारंभ, पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ कार्य

मुजफ्फरपुर। नगर निगम की ओर से बाबा गरीबनाथ धाम में नई विद्युत व्यवस्था के कार्य का विधिवत शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर महापौर निर्मला साहू और उपमहापौर मोनालिसा ने पूजा-अर्चना कर परियोजना की शुरुआत की।
कार्यक्रम में बाबा गरीबनाथ धाम के प्रधान पुजारी विनय पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मौके पर स्थानीय पार्षद के.पी. पप्पू, उपनगर आयुक्त, सिटी मैनेजर तथा विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।


नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि धाम में बेहतर और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए फिलिप्स कंपनी के ओरिजिनल एवं उच्च गुणवत्ता वाले तारों के साथ उत्कृष्ट गुणवत्ता के स्विच लगाए जाएंगे। पूजा-अर्चना के बाद विद्युत सामग्री की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया गया।
नगर निगम के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य बाबा गरीबनाथ धाम परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में आधुनिक, सुरक्षित और निर्बाध विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और मंदिर परिसर की विद्युत व्यवस्था अधिक सुदृढ़ हो सके।