Advertisement

सावन में कांवड़ियों की सेवा के लिए तैयार हुआ बाबा गरीबनाथ सेवा दल

-सावन में कांवड़ियों की सेवा के लिए तैयार हुआ बाबा गरीबनाथ सेवा दल

-मुजफ्फरपुर क्लब में हुई बैठक

मुजफ्फरपुर, 22 जून। आगामी सावन माह को लेकर बाबा गरीबनाथ सेवा दल (रामगढ़ परिवार) की ओर से मुजफ्फरपुर क्लब में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवड़ियों की सेवा के लिए भव्य सेवा शिविर लगाया जाएगा।
बैठक में लगभग 200 सदस्यों की उपस्थिति में तय किया गया कि सावन के दौरान शिव भक्तों और कांवड़ियों को निःशुल्क चाय, बिस्किट, गर्म पानी, शरबत, भोजन, फल, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही कांवड़ियों की थकान दूर करने और धार्मिक माहौल को भक्तिमय बनाने के लिए आकर्षक झांकियों एवं भजन-जागरण का भी आयोजन किया जाएगा।


सेवा दल के अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि रामगढ़ परिवार के लगभग 1500 सदस्य सावन माह में सेवा कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बैठक में संजय पटेल, दीनानाथ, सोनू चौहान, आर्यन पटेल, पवन, सोनू महतो, मुकेश, विकास, सन्नी गुप्ता, निखिल, अमन, शिव सहनी, शिवम चंद्रवंशी, मनीष, सूरज, दीपक, अरुण मेहता, प्रकाश, सत्यान्शु, सागर, पोलार्ड, शारद समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। वहीं महिला सदस्यों में रूबी, काजल, प्रीति, करीना और आयशा कुमारी सहित अन्य ने भी बैठक में भाग लिया।
बैठक के अंत में सावन माह को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सदस्यों के बीच बांटी गईं तथा सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।