Advertisement

पहले ही प्रयास में बीपीएससी परीक्षा पास कर बने सप्लाई इंस्पेक्टर, क्षेत्र में खुशी की लहर

-पहले ही प्रयास में बीपीएससी परीक्षा पास कर बने सप्लाई इंस्पेक्टर, क्षेत्र में खुशी की लहर

मुजफ्फरपुर/गायघाट, दीपक। गायघाट प्रखंड के बहादुरपुर गांव निवासी केशव कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल कर सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है।
केशव कुमार, कमलेश पांडेय के पुत्र हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा को उत्तीर्ण कर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है कि उन्हें सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होने का गौरव मिला।
सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।

ग्रामीणों ने कहा कि केशव की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने साबित कर दिया कि निरंतर मेहनत और सही दिशा में तैयारी से बड़ी से बड़ी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
केशव कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और नियमित अध्ययन से किसी भी कठिन परीक्षा को पार किया जा सकता है।
गायघाट क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई कि केशव आगे भी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज और राज्य की सेवा करेंगे।