Advertisement

नल-जल योजना का पाइप क्षतिग्रस्त, तीन दिनों से बह रहा पानी

-नल-जल योजना का पाइप क्षतिग्रस्त, तीन दिनों से बह रहा पानी

मुजफ्फरपुर। शहर के वार्ड-25 स्थित ओरिएंट क्लब लेन में एंजेल वर्ल्ड स्कूल के मुहाने पर पिछले तीन दिनों से नल-जल योजना का पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण लगातार पानी बह रहा है। पाइप से हो रही पानी की बर्बादी के चलते सड़क पूरी तरह गीली हो गई है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से पानी लगातार बह रहा है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग की ओर से मरम्मत की कोई पहल नहीं की गई है। सड़क पर जलजमाव जैसी स्थिति बनने लगी है, जिससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

बताया जा रहा है कि यह इलाका बिना पार्षद वाला वार्ड है, जिसके कारण स्थानीय समस्याओं के समाधान में भी देरी हो रही है। लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पाइप की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और लोगों को राहत मिल सके।