Advertisement

राजकुमार गौतम बने बेनीबाद के नए थानाध्यक्ष

-राजकुमार गौतम बने बेनीबाद के नए थानाध्यक्ष

दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर/गायघाट।

जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इसको लेकर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने रविवार को आदेश जारी किया।

जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यकुशलता, लोकहित तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक के अनुमोदन के उपरांत कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल के तहत कई थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया गया है।

इसी क्रम में राजकुमार गौतम को बेनीबाद थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उनके पदस्थापन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक बदलाव को जिले में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।