Advertisement

आद्य पत्रकार महर्षि नारद स्मृति समारोह आयोजित, पत्रकारिता की गिरती साख पर वक्ताओं ने जताई चिंता

-आद्य पत्रकार महर्षि नारद स्मृति समारोह आयोजित, पत्रकारिता की गिरती साख पर वक्ताओं ने जताई चिंता

पटना। आनंद कुमार।बुद्धमार्ग स्थित पुरानी संग्रहालय परिसर में संवाद केंद्र द्वारा आद्य पत्रकार महर्षि नारद स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि नारद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में देश के प्रख्यात पत्रकारों एवं शिक्षाविदों ने पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति, उसके मूल्यों और भविष्य को लेकर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार पद्म विभूषण राम बहादुर राय ने कहा कि आज की पत्रकारिता दिशा विहीन होती जा रही है और कई संस्थान केवल शासकीय आदेशों के पालन तक सीमित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में चाटुकार और जालसाज लोगों के प्रवेश से इसकी साख को गहरा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने पत्रकारिता के नियमन एवं आचार संहिता के लिए राष्ट्रीय परिषद गठन की आवश्यकता बताई। साथ ही उन्होंने कहा कि दलितों के संवैधानिक अधिकारों के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शत-प्रतिशत कार्य किया है।

इस अवसर पर मणिकांत ठाकुर तथा पी एन सिंह ने भी पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारियों और बदलते मीडिया परिवेश पर अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह के दौरान संवाद केंद्र पटना द्वारा आयोजित पत्रकारिता प्रशिक्षण शिविर में सफल विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति गीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन के साथ हुआ।