-30 वर्षीय एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, घर में चक्कर आने से गिरीं
गाजियाबाद। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह अपने घर में अचानक चक्कर खाकर गिर गईं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, घटना के वक्त दिव्यांका घर पर ही मौजूद थीं। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़ीं। उन्हें तुरंत संभालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

दिव्यांका सिरोही ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने 50 से अधिक हरियाणवी गानों में काम किया था और अपने अभिनय व एक्सप्रेशन के लिए काफी लोकप्रिय थीं। उनके अचानक निधन से फैंस और इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है।
फिलहाल, मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। परिवार और करीबी इस घटना से सदमे में हैं।












