Advertisement

आयान हत्या मामला: 2 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़ित परिवार ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

-आयान हत्या मामला: 2 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़ित परिवार ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

मुजफ्फरपुर/बेनीबाद।दीपक।
बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदहा बरेल गांव में हुए आयान हत्या मामले को दो महीने बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में आक्रोश और निराशा का माहौल है।
न्याय की आस में पीड़ित परिवार ने डीआईजी से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और जानबूझकर कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है।


पीड़ित परिजनों ने बताया कि अब तक उन्हें एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की रिपोर्ट भी नहीं मिली है, जिससे जांच की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने डीआईजी से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, करीब दो महीने पहले आयान अचानक लापता हो गया था। चार दिनों की तलाश के बाद उसका शव घर के समीप एक सूखे तालाब से बरामद किया गया था। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।
बताया जाता है कि पीड़ित परिवार आंगनबाड़ी सेविका से जुड़ा है। फिलहाल परिवार न्याय के इंतजार में है और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहा है।