Advertisement

प्राथमिक विद्यालय पारू बाबू टोला में बाल संसद का गठन, छात्र-छात्राओं ने संभाली जिम्मेदारी

-प्राथमिक विद्यालय पारू बाबू टोला में बाल संसद का गठन, छात्र-छात्राओं ने संभाली जिम्मेदारी

मुजफ्फरपुर/पारू।दीपक।
मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय पारू बाबू टोला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अवसर पर बाल संसद का गठन किया गया। इस दौरान विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।
बाल संसद में प्रधानमंत्री पद के लिए शिवानी कुमारी, उपप्रधानमंत्री आंचल कुमारी, शिक्षा मंत्री पलक कुमारी, उप शिक्षा मंत्री मुन्ना कुमार, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री शिवांगी कुमारी, उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री अविनाश कुमार, पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री कविता कुमारी, उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री रोहन कुमार, जल एवं कृषि मंत्री कुमारी सोनी, उप जल एवं कृषि मंत्री काजल कुमारी, खेल एवं संस्कृति मंत्री लक्ष्मण कुमार तथा उप खेल एवं संस्कृति मंत्री विवेक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।


सभी निर्वाचित सदस्यों को बाल संसद की संयोजक शिक्षिका श्रीमती शिल्पा कुमारी ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन प्रधान शिक्षक राजीव रंजन ने किया।
इस मौके पर शिक्षिका रेखा देवी, शिक्षक निरंजन कुमार, सीतेश कुमार एवं धीरज कुमार ने भी बाल संसद के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चयनित सदस्यों को उनके दायित्वों और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे विद्यालय के विकास में सक्रिय योगदान दे सकें।