Advertisement

कांटी में मवेशी तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 34 पशु तस्करों के चंगुल से मुक्त

-कांटी में मवेशी तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 34 पशु तस्करों के चंगुल से मुक्त

मुजफ्फरपुर।जिले के कांटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। नया फोरलेन पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने तस्करों के कब्जे से कुल 34 मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराया।
यह कार्रवाई कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने मौके से कई संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध धंधे से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।


पुलिस की शुरुआती जांच में मवेशी तस्करी के इस रैकेट से जुड़े कई बड़े माफियाओं के नाम सामने आने की बात कही जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के आधार पर जल्द ही और छापेमारी की जा सकती है।
कांटी और आसपास के इलाकों में पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। अधिकारियों का कहना है कि मवेशी तस्करी में शामिल पूरे गिरोह की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े कई और अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।