Advertisement

झारखंड राज्य आजीविका मिशन की टीम ने बैग क्लस्टर का किया भ्रमण

-झारखंड राज्य आजीविका मिशन की टीम ने बैग क्लस्टर का किया भ्रमण

मुजफ्फरपुर की जीविका दीदियाँ बनेगी झारखंड में महिला उधमीयों कि प्रेरणा स्रोत

बैग क्लस्टर से झारखंड की टीम ने जाना उद्यमिता का हुनर

मुजफ्फरपुर जिले कि बैग कलस्टर से जुडी उद्यमी महिलाओं की सफलता की कहानी अब झारखंड राज्य आजीविका मिशन के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. जिस तरह से मुजफ्फरपुर जिले में जीविका से जुड़ी दीदियाँ उद्योग विभाग के समन्वयन से बैग कलस्टर का संचालन कर रही हैं इसी तरह झारखंड राज्य के कोडरमा जिले में बैग फैक्ट्री स्थापना के लिए पांच सदस्यों की टीम बुधवार को मुजफ्फरपुर अवलोकन हेतु पहुंची. झारखंड से आई टीम का स्वागत जीविका कि डीपीएम अनीशा और उद्योग विभाग के महा प्रबंधक विजय कुमार ने किया. टीम का नेतृत्व कर रहे मारकाचो प्रखंड कोडरमा के बीडीओ हुलास महतो ने कहा कि उद्योग विभाग के सहयोग से जीविका दीदियाँ काफी अच्छा काम कर रही हैं. अपने हुनर की बदौलत अब वह उद्यमी बन रही है. बैग कलस्टर में टीम ने उद्यमीयों के साथ ही कामगारों से बातचीत कर उनके वेतन, स्कील, सुविधाओं आदि पर भी चर्चा की.

वहीं महिला उधमीयों से उन्होंने व्यापार के मॉडल को समझा, मशीनों के दाम के साथ ही कितने तरह की मशीनों का इस्तेमाल बैग बनाने में किया जा रहा है क्या लागत आरी है इन तमाम पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. जीविका और उद्योग विभाग के अभिसरण से मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत स्थापित बैग कलस्टर की बारीकियां से रूबरू होने के बाद टीम के सदस्यों ने जिला अधिकारी और उपविकास आयुक्त से भी शिष्टाचार मुलाकात कर झारखंड की आजीविका दीदियों द्वारा तैयार हस्तशिल्प की वस्तुए सप्रेम भेंट की. झारखंड से आई टीम में नीति आयोग की तरफ से अंकित कुमार सिंह, जेएसएलपीएस के डीपीएम प्रकाश रंजन,राजीव कुमार सिंह,बीपीएम सूरज कुमार सिंह शामिल थे. टीम के सदस्यों ने दीदी की रसोई में स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद लिया.जीविका डीपीएम अनीशा ने टीम के सदस्यों को दीदी की रसोई और जीविका की अन्य गतिविधियों के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया . इस दौरान जीविका की तरफ से संचार प्रबंधक राजीव रंजन, रितेश कुमार, विकास कुमार, विवेक कुमार,सोनू कुमार सहित कई कर्मी उपस्थिति रहें.