Advertisement

बिजली बिल विवाद में ठप हुआ नल-जल, बड़गांव वार्ड 9 में गहराया पेयजल संकट

-बिजली बिल विवाद में ठप हुआ नल-जल, बड़गांव वार्ड 9 में गहराया पेयजल संकट

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक:
एक ओर सरकार द्वारा नल-जल योजना के तहत जल संरक्षण और आपूर्ति को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिले के बन्दरा प्रखंड के बड़गांव पंचायत के वार्ड संख्या 9 में व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।
जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण इस वार्ड में नल-जल योजना पहले से ही बाधित थी। स्थानीय स्तर पर काफी प्रयासों के बाद इसे दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर किसी तरह चालू किया गया, लेकिन अब बिजली बिल के बकाया को लेकर एक सप्ताह पहले बिजली आपूर्ति फिर से काट दी गई है।


बिजली कटने के कारण पूरे वार्ड में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द संज्ञान लेते हुए बिजली आपूर्ति बहाल करने और नल-जल योजना को सुचारू रूप से चालू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।