Advertisement

नालंदा में मंदिर में मची भगदड़, 8 की मौत; सरकार का बड़ा ऐलान—मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख मुआवजा

-नालंदा में मंदिर में मची भगदड़, 8 की मौत; सरकार का बड़ा ऐलान—मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख मुआवजा

पटना/नालंदा। बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार को पूजा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। इस अफरा-तफरी में दो और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है।
बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।
इस हादसे पर बिहार सरकार ने भी गंभीरता दिखाई है। राज्य के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बयान जारी कर कहा कि सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं।
सरकार ने घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है। साथ ही मृतकों के आश्रितों को 6-6 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है।
सरकार ने कहा है कि इस दुखद घटना से प्रभावित सभी परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।