-चैती दुर्गा पूजा के बाद निकला भव्य विसर्जन जुलूस, बूढ़ी गंडक में प्रतिमा विसर्जन
समस्तीपुर/कल्याणपुर।दीपक। प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर हाट चौक स्थित बजरंग नवयुवक संघ चैती दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में चैत्र नवरात्र के समापन के बाद प्रतिमा विसर्जन जुलूस धूमधाम से निकाला गया।
समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार चौधरी के नेतृत्व में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
जुलूस सैदपुर हाट चौक से विभिन्न मार्गों से होते हुए बूढ़ी गंडक नदी के सैदपुर पुल घाट पहुंचा, जहां विधि-विधान के साथ माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।










