–गायघाट गोलीकांड: विधायक कोमल सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर दिया हरसंभव मदद का भरोसा
दीपक कुमार, गायघाट।
गायघाट विधानसभा क्षेत्र के चोरनिया गांव में हुए चर्चित गोलीकांड के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस-पब्लिक झड़प के दौरान गोली लगने से जगतवीर राय की हुई मौत के बाद स्थानीय विधायक कोमल सिंह पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचीं।

विधायक ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उनका ढांढस बढ़ाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पूरी तरह परिवार के साथ खड़ी हैं और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगी।
कोमल सिंह ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने के लिए भी पहल की जाएगी।










