Advertisement

मुजफ्फरपुर में होटल व गैस गोदामों पर छापेमारी, कई प्रतिष्ठान सील

–मुजफ्फरपुर में होटल व गैस गोदामों पर छापेमारी, कई प्रतिष्ठान सील

मुजफ्फरपुर। अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न होटल एवं गैस गोदामों की सघन जांच की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया।


जांच के दौरान कई जगहों पर अनियमितताएं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषी संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और संबंधित प्रतिष्ठानों को सील कर दिया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आम लोगों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आगे भी इस तरह की जांच अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।