–आरपीएस कॉलेज में एमएलसी प्रत्याशी भूषण झा का सम्मान, शिक्षकों की समस्याओं पर उठी आवाज
राजापाकर-संजय श्रीवास्तव। आरपीएस कॉलेज काशीपुर परिसर में तिरहुत क्षेत्र के एमएलसी प्रत्याशी भूषण झा के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर, शिक्षाविद और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भूषण झा का फूल-माला और बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अमरेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान भूषण झा ने उपस्थित सभी लोगों को कलम, डायरी और बैग देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि अक्सर एमएलसी प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद अपने वादों को भूल जाते हैं, जिससे शिक्षकों में असंतोष बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वादों के क्रियान्वयन की कमी से शिक्षा जगत में निराशा का माहौल बनता है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भूषण झा ने कहा कि वे अपने वादों पर अडिग हैं और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें मौका मिला तो वे शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों के हित में ठोस कदम उठाएंगे।
मौके पर महावीर सिंह, डॉ. राजेंद्र कुमार, अधिवक्ता विजेंद्र कुमार, अनिल कुमार सुमन, सुरेश प्रसाद सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, रामनाथ सिंह, दीपक नारायण सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।











