Advertisement

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, घर सहित संपत्ति राख

🔥 –चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, घर सहित संपत्ति राख

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक। प्रखंड क्षेत्र के पियर थाना अंतर्गत नुनफारा पंचायत के बरियारपुर गांव में वार्ड संख्या 3 में बुधवार को एक अग्निकांड की घटना सामने आई। जिसमें
आनंद गिरि के घर सहित घर में रखी परी सम्पत्तियां जलकर नष्ट हो गयी।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान अचानक उठी चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया।


देखते ही देखते आग ने घर में रखे अनाज, कपड़े और नकदी को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में करीब लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के समय घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
घटना की सूचना बन्दरा अंचलाधिकारी (सीओ) को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।