Advertisement

राजापाकर में शांति कुवर की श्रद्धांजलि सभा आयोजित, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

–राजापाकर में शांति कुवर की श्रद्धांजलि सभा आयोजित, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

राजापाकर। संजय श्रीवास्तव। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजापाकर बाजार थाना रोड के प्रसिद्ध होलसेल गल्ला व्यवसायी कुंदन कुमार की माता स्वर्गीय शांति कुवर (पत्नी स्व. वीरेंद्र सिंह) के असमय निधन पर उनके आवास, राजापाकर दक्षिणी पंचायत के राजपूतान टोला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा में बड़ी संख्या में व्यवसाई, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित हुए। सभी ने स्वर्गीय शांति कुवर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर केसीआई निदेशक एसपी सिंह ने कहा कि स्वर्गीय शांति कुवर लंबे समय से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि शांति कुवर एक धर्मपरायण एवं समाजसेवी महिला थीं, जिनका जीवन दूसरों की सेवा में समर्पित रहा।
शोक व्यक्त करने वालों में न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान, केसीआई निदेशक एसपी सिंह, कुंदन कुमार, आलोक कुमार, नवीन कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, रोशन सिंह, विक्की कुमार, संजय सिंह, अजीत सिंह, कल्लू सिंह, धर्मनाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह, अशोक सिंह, कमलनाथ चौहान, बलराम सिंह, मनीष कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।