-भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट) का धरना-प्रदर्शन, मांगों को लेकर जताया आक्रोश
मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट) के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द मांगों पर कार्रवाई की मांग की।

धरना-प्रदर्शन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों की अनदेखी की जा रही है। बार-बार ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
संघ के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना में बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।











