Advertisement

एमडीडीएम महिला कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम, छात्राओं ने नाट्य व सांस्कृतिक प्रस्तुति से दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश

–एमडीडीएम महिला कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम, छात्राओं ने नाट्य व सांस्कृतिक प्रस्तुति से दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश

मुजफ्फरपुर। महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय (एमडीडीएम कॉलेज) के शिक्षाशास्त्र विभाग (बी.एड.) में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष का विषय “सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, न्याय और कार्रवाई” रखा गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल, बर्सर डॉ. अनुराधा सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. हरि शंकर कुमार सहित विभिन्न विभागों के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन मानसी ऋतु ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बी.एड. विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाट्य प्रस्तुति से हुई, जिसमें “चिंकी के संघर्ष से आईएएस बनने तक के सफर” को दर्शाया गया। इस नाटक में सोनाक्षी कुमारी, सगुन भारती, शाहीन नाज़, मनीषा कुमारी, नुसरत और फातिमा नूर सहित अन्य छात्राओं ने भाग लिया। इसके बाद छात्राओं ने “बेटी हमारी अनमोल” गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।


इस अवसर पर फातिमा नूर ने महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल ने अपने संबोधन में महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर आधारित विशेष प्रस्तुति दी, जिसमें नारी शक्ति के विभिन्न रूपों को दर्शाया गया। इसमें संध्या कुमारी, शाहीन नाज़, मनीषा कुमारी, सगुन भारती, मानसी ऋतु, सोनाक्षी कुमारी, तनु कुमारी और जूही कुमारी ने भाग लिया।
कार्यक्रम में डॉ. स्मिता गौतम, डॉ. रवि कुमार, डॉ. सुमंत कुमार, डॉ. पवन कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजमणि कुमार, डॉ. मणिकांत कुमार, डॉ. श्रीनिवास सुधांशु, श्रीमती ममता कुमारी एवं श्रीमती साधना कुमारी सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण और छात्राएँ मौजूद रहीं। अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।