Advertisement

शर्फुद्दीनपुर में अमर पासवान की हुंकार — “रोजगार और शिक्षा मेरी प्राथमिकता”

-शर्फुद्दीनपुर में अमर पासवान की हुंकार — “रोजगार और शिक्षा मेरी प्राथमिकता”

मुजफ्फरपुर/बोचहां — संवाददाता ।

महागठबंधन के लोकप्रिय प्रत्याशी अमर कुमार पासवान के समर्थन में जनसैलाब लगातार उमड़ रहा है। सोमवार को शर्फुद्दीनपुर में हुए जनसंपर्क अभियान के दौरान पासवान ने विकास के नए संकल्प के साथ जनता से सीधा संवाद किया।

इससे पहले, वैशसमाज ने भी अमर पासवान के पक्ष में अपना समर्थन घोषित किया। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों — गोपी चौधरी, सूरज कुमार चौधरी, विकास कुमार चौधरी, ललित चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी और पिंटू कुमार — ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी तथा स्थानीय बुनियादी ढाँचे की समस्याओं को प्रत्याशी के सामने रखा।

अमर पासवान के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्रों से उनका भव्य स्वागत किया। पूरा मैदान “अमर पासवान जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। उन्होंने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके तात्कालिक एवं दीर्घकालिक समाधान का भरोसा दिलाया।

जनसंपर्क के दौरान अमर पासवान ने कहा —

> “क्षेत्र के लोगों का उत्साह इस बात का संकेत है कि बोचहां में परिवर्तन तय है। मेरी प्राथमिकता रोजगार, शिक्षा और विकास को लेकर ठोस कदम उठाना है। शर्फुद्दीनपुर की हर समस्या का समाधान मेरी पहली जिम्मेदारी होगी।”

स्थानीय लोगों ने भी अमर पासवान को विजयी बनाने का संकल्प दोहराया और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे एकजुट हैं।

#BochahanElection2025 #AmaarPaswan #Mahagathbandhan #Sharfuddinpur #VoterSupport #BiharElections2025 #RojgarAurShiksha #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ