-मध्य विद्यालय सखौरा की बच्चियों ने वोटर गीत से जगाई लोकतंत्र की अलख
मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखण्ड के मध्य विद्यालय सखौरा में छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक अनोखी पहल की। विद्यालय की बच्चियों ने मनमोहक वोटर गीत प्रस्तुत कर मतदान का महत्व समझाया। गीत के माध्यम से उन्होंने सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने और मतदान के अधिकार का उपयोग करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि ऐसे रचनात्मक प्रयास समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि इस बार 100% मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी लोग घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रेरित करेंगे।
#VoterAwareness #MatdataJagrukta #BandraBlock #Muzaffarpur #HarEkVoteZaruriHai #VoteForDemocracy #SVEEP #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ











