Advertisement

खरौना धाम में संपन्न हुआ विराट श्री श्री 1008 हरिहरात्मक महायज्ञ का ध्वजापूजन महोत्सव

-खरौना धाम में संपन्न हुआ विराट श्री श्री 1008 हरिहरात्मक महायज्ञ का ध्वजापूजन महोत्सव

मुजफ्फरपुर।दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के खरौना धाम में विराट श्री श्री 1008 हरिहरात्मक महायज्ञ का ध्वजापूजन महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु और भक्तजन उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के साथ मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

स्थानीय पुजारियों और यज्ञाचार्यों के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ध्वजापूजन के बाद यज्ञशाला में विशेष आरती का आयोजन किया गया और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि आगामी दिनों में हरिहरात्मक महायज्ञ के तहत कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

#मुजफ्फरपुर #खरौना_धाम #हरिहरात्मकमहायज्ञ #ध्वजापूजनमहोत्सव #A2ZNewsLive #BiharNews #भक्ति_समारोह