Advertisement

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर मौत

-मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर से दीपक कुमार तिवारी की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दिघरा पुल के पास की बताई जा रही है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल सवारों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी और सड़क पर गति नियंत्रण के कड़े उपायों की मांग की है।

#मुजफ्फरपुरहादसा #सड़कदुर्घटना #BreakingNews #BiharNews #Muzaffarpur