Advertisement

पियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन जांच में बाइक सवार से 80 हजार रुपये बरामद

-पियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन जांच में बाइक सवार से 80 हजार रुपये बरामद

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।

विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में देर शाम पियर थाना क्षेत्र के बड़गांव चौक पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान एक बाइक सवार युवक से 80 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

थानाध्यक्ष रजनीकांत ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध बाइक सवार को रोककर पूछताछ की गई। उसकी पहचान अवकाश कुमार, निवासी श्यामपुर, भट्हा थाना, शिवहर जिला के रूप में हुई। जब पुलिस ने रूपयों के स्रोत एवं संबंधित दस्तावेज मांगे, तो युवक कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने रकम को जप्त कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक से पूछताछ जारी है और रुपये के स्रोत एवं उद्देश्य की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है, जिसके तहत इस प्रकार की सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।