-आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी, एलईडी टीवी और बैटरी समेत कई सामान गायब
बन्दरा। दीपक।
पीयर थाना क्षेत्र के बड़गांव स्थित केंद्र संख्या-1 पर संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में अज्ञात चोरों ने बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने केंद्र का ताला तोड़कर अंदर रखे एलईडी टीवी, बैटरी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए।
घटना को लेकर आंगनबाड़ी सेविका गीता कुमारी ने पियर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि चोरी की घटना ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत सरकार) के तहत लगाए गए उपकरणों को निशाना बनाकर की गई।

वरीय एलएस गीता कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी संबंधित आंगनबाड़ी सेविका ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बन्दरा को भी दी है। वहीं, सेविका ने पहले 112 पुलिस टीम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है और जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। चोरी की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष और असुरक्षा की भावना देखी जा रही है।













