Advertisement

मध्य विद्यालय महनार के छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

-मध्य विद्यालय महनार के छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

-एकांकी नाटक व रंगोली से दिया मतदान का संदेश

राजापाकर। संजय श्रीवास्तव।

मध्य विद्यालय महनार (बालक) में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमारी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र–छात्राओं ने एकांकी नाटक प्रस्तुत कर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पोषक क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली। रैली में बच्चों ने नारे लगाते हुए लोगों से आगामी 6 नवंबर को शत–प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने दीपावली एवं मतदाता जागरूकता को थीम बनाकर पेंटिंग और रंगोली के माध्यम से भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शिक्षिका नेहा कुमारी, अन्नू प्रिया, अंशु प्रिया, अन्नू रुचि, पुष्पांजलि और सीमा कुमारी के निर्देशन में छात्राओं ने छठ पर्व पर आधारित प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हुए लोक आस्था का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार, कुंदन कुमार, रामचंद्र दास, मोहम्मद शबीर, अंजुम परवीन, ललन राउत एवं आरती कुमारी उपस्थित थे।

छठ व्रत की प्रस्तुति में भाग लेने वाली प्रमुख छात्राओं में सोनम कुमारी, सोनाली कुमारी, रिजवाना खातून, कसफ मुस्तफा, सुहानी शर्मा, अंजली, प्रकाश, अनिकेत, अभिजीत और अंकित शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में छात्रा सोनम कुमारी ने मधुर स्वर में छठ मैया के भजन प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

#मतदाता_जागरूकता #महनार #राजापाकर #स्कूल_रैली #छात्र_अभियान #छठ_पर्व #दीपावली_थीम #वोट_देना_गर्व_है #जागरूक_मतदाता