Advertisement

छठ महापर्व पर हरपुर मध्य विद्यालय में जीवंत झांकी का आयोजन, बच्चों ने पारंपरिक वेश में किया अर्घदान

-छठ महापर्व पर हरपुर मध्य विद्यालय में जीवंत झांकी का आयोजन, बच्चों ने पारंपरिक वेश में किया अर्घदान

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक कुमार तिवारी

महान आस्था और सूर्य उपासना का पर्व छठ महापर्व नजदीक आते ही श्रद्धा और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल बन गया है। इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय हरपुर में शनिवार को बच्चों के द्वारा छठ पूजा की जीवंत झांकी सजाई गई। विद्यालय परिसर में पोखर का प्रतीक स्वरूप स्थल तैयार कर केले के पेड़ और सजावटी सामग्री से मनमोहक साज-सज्जा की गई।

कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर छठ व्रती, सहयोगी और श्रद्धालु के रूप में भूमिका निभाई। अर्घदान के दृश्य को जीवंत रूप देते हुए विद्यार्थियों ने ठरिया सजाई, डाला लेकर घाट पहुंचे और सूर्य देव को अर्घ अर्पित किया।

इस अवसर पर सीनियर क्लास की छात्राएँ एवं छात्र — शिवानी, लक्ष्मी, आस्था, आरती, दिव्यांशु, सोनम, रागनी, सत्यम, मोनू, किशन और अंकुश — ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम के संचालन और निर्देशन में शिक्षक सुमित कुमार, चंचल कुमारी और गुंजा कुमारी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे थे।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ पासवान ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व जैसे लोकआस्था के पर्व से विद्यार्थियों को जुड़ना हमारे समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का प्रतीक है।बच्चों में इस आयोजन को लेकर अदम्य उत्साह देखा गया।

#ChhathMahaparv #MuzaffarpurNews #Bandara #SchoolEvent #CulturalEducation #SuryaUpasana #ChhathPuja2025 #BiharCulture