Advertisement

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 6 लोग झुलसे, आधा दर्जन घर जलकर राख

-गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 6 लोग झुलसे, आधा दर्जन घर जलकर राख

मुजफ्फरपुर। सकरा प्रखंड के सुस्ता पंचायत स्थित पासवान टोला (रेलवे गुमटी के पास) में शुक्रवार की सुबह गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

धमाके के बाद आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पांच से छह घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

घटना के बाद इलाके में दहशत और मातम का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस मौके पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

#मुजफ्फरपुर #सकरा #गैससिलेंडरब्लास्ट #सुस्तापंचायत #FireAccident #CylinderBlast #BiharNews