-रीतलाल यादव ने चुनाव प्रचार के लिए मांगी अस्थायी रिहाई
-पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाबी हलफनामा दाखिल करने का दिया आदेश
पटना। ब्यूरो।
दानापुर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक रीतलाल यादव उर्फ रीतलाल राय ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने के लिए अस्थायी रूप से जेल से रिहाई की मांग करते हुए आपराधिक रिट याचिका दायर की है।

पटना हाईकोर्ट की एकलपीठ जस्टिस अरुण कुमार झा ने शुक्रवार को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को जवाबी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया। याचिकाकर्ता के वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने कोर्ट में दलील दी कि यह विशेष परिस्थिति है, जिसके तहत रीतलाल यादव को अस्थायी रूप से रिहा करना आवश्यक है। उन्होंने कोर्ट के कई पूर्वनिर्णयों का हवाला देते हुए केजरीवाल मामले का भी जिक्र किया।
हाईकोर्ट ने इस मामले में आगे की सुनवाई की तिथि बाद में तय करने का संकेत दिया है।
#रीतलालयादव #पटनाहाईकोर्ट #चुनाव2025 #जेलसेरिहाई #राजद #दानापुर #चुनावप्रचार #कानूनीमामला












