Advertisement

“स्वच्छ दीपावली, हम सब की जिम्मेदारी” – नगर निगम मुज़फ़्फ़रपुर ने शुरू किया विशेष RRR अभियान

-“स्वच्छ दीपावली, हम सब की जिम्मेदारी” – नगर निगम मुज़फ़्फ़रपुर ने शुरू किया विशेष RRR अभियान

-रिड्यूस, रीसाइकिल, रीयूज

मुज़फ़्फ़रपुर, 16 अक्टूबर 2025:दीपक।

नगर निगम मुज़फ़्फ़रपुर ने दीपावली के अवसर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पुनः उपयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्वच्छ दीपावली, हम सब की जिम्मेदारी – रिड्यूस, रीसाइकिल, रीयूज (RRR)” अभियान का शुभारंभ किया।

इस अभियान की शुरुआत नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने ICCC भवन (सिटी पार्क) से हरी झंडी दिखाकर RRR वाहन को रवाना कर की।

“एक कॉल – और RRR पहुँचेगा आपके घर!”

इस अभियान के तहत एक विशेष RRR वाहन आगामी 10 दिनों तक शहर के सभी वार्डों में भ्रमण करेगा। यह वाहन नागरिकों से पुनः उपयोग योग्य वस्तुएँ जैसे पुराने कपड़े, किताबें, खिलौने, बर्तन आदि एकत्र करेगा। नगर निगम इन वस्तुओं को जरूरतमंदों के बीच वितरित करेगा. नागरिक केवल एक कॉल या व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से इस पहल से जुड़ सकते हैं. हेल्पलाइन / व्हाट्सएप नंबर: 155304, 8527639904

“स्वच्छता ही सच्ची रोशनी है”

शुभारंभ अवसर पर उपस्थित नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारी साझा जिम्मेदारी है। दीपावली की सच्ची रोशनी तभी होगी जब हम अपने शहर को स्वच्छ बनाएं और जरूरतमंदों के जीवन में भी उजाला भरें। मैं सभी नागरिकों से विनम्र अपील करता हूँ कि रिड्यूस, रीसाइकिल, रीयूज (RRR) की भावना को अपनाते हुए इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने आगे कहा कि “आपका छोटा-सा प्रयास किसी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकता है। आइए, इस दीपावली को स्वच्छता और सद्भावना की दीपावली बनाएं।

अभियान में उपस्थित अधिकारीगण

इस अवसर पर उप नगर आयुक्त अमित कुमार, उप नगर आयुक्त सुश्री स्वरा, सिटी मैनेजर रितेश कुमार, सिटी मैनेजर आलोक कुमार गुप्ता, स्मार्ट सिटी वरिष्ठ प्रबंधक प्रेम कुमार, तथा जनसंपर्क पदाधिकारी कौशल कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

अभियान के प्रारंभिक पाँच दिनों का भ्रमण कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

तिथि अंचल संख्या

16 अक्टूबर 2025 अंचल 01 एवं 03
17 अक्टूबर 2025 अंचल 02 एवं 04
18 अक्टूबर 2025 अंचल 05 एवं 06
19 अक्टूबर 2025 अंचल 07 एवं 08
20 अक्टूबर 2025 अंचल 09 एवं 10