-वोटर जागरूकता के रंग में रंगीं जीविका दीदियां
-रंगोली-मेहंदी व रैली से किया मतदान का आह्वान
मुजफ्फरपुर। दीपक।
विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के लिए जीविका दीदियों ने अनोखा अभियान चलाया। जिले के कुढ़नी, सकरा, मोतीपुर और गायघाट सहित कई प्रखंडों में रंगोली, मेहंदी, दीपोत्सव और रैली जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। ग्रामीण इलाकों में रंगोली के जरिए “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे संदेश लिखे गए। दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान दीदियों ने गांव-गांव घूमकर मतदाताओं को लोकतंत्र के पर्व में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।












