Advertisement

मुजफ्फरपुर में लखनदेई का बांध टूटा, जलजमाव से खतरे की आशंका

-मुजफ्फरपुर में लखनदेई का बांध टूटा, जलजमाव से खतरे की आशंका

मुजफ्फरपुर। दीपक।

जिले के औराई क्षेत्र में रुन्नीसैदपुर के नजदीक रामखेतारी में लखनदेई का बांध मंगलवार को टूट गया। यह बांध औराई-रुन्नीसैदपुर सड़क के पश्चिम की ओर स्थित है।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेने के लिए टीम भेज दी है और संभावित जलजमाव से निपटने के लिए बचाव इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

बांध टूटने से मुख्य सड़क और आसपास के खेतों में पानी भरने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

#मुजफ्फरपुर #लखनदेई_बांध #बाढ़ #रुन्नीसैदपुर #आपातस्थिति