Advertisement

मुजफ्फरपुर जलवायु अनुकूल खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

-मुजफ्फरपुर जलवायु अनुकूल खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

मुजफ्फरपुर, 11अक्टूबर 2025:

ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल ग्रीन ट्रस्ट संस्था ने जीविका के सहयोग से मुजफ्फरपुर जिले के जीविका वीआरपी (VRPs) और SEWs के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को जलवायु अनुकूल खेती के महत्व, कम लागत वाली तकनीक, फसल विविधीकरण और जैविक तरीकों के लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें डिजिटल ग्रीन के एआई आधारित कृषि सहायता ऐप FarmerChat के उपयोग पर प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे किसानों को समय पर और सटीक सलाह दे सकें।
प्रशिक्षण का संचालन डिजिटल ग्रीन ट्रस्ट पटना के श्री आकाश अस्थाना और श्री रजनीश शर्मा ने किया।
मुजफ्फरपुर जिले के जीविका के जीविकोपार्जन प्रबंधक कुणाल किशोर ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाएँगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक किसान को FarmerChat ऐप का उपयोग करना चाहिए, जिससे वे घर बैठे खेती, पशुपालन, मत्स्य और बागवानी संबंधी परामर्श प्राप्त कर सकें। इस प्रशिक्षण में कांटी, सरैया , कुढनी, बोचहा, एवं सकरा प्रखंड के जीविकोपार्जन विशेषज्ञ भी शामिल हुए।


प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें खेती में नए तरीके अपनाने और बदलते जलवायु में बेहतर परिणाम हासिल करने और किसानों कों सही सलाह देने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन खेती के बारे में लोग जागरुक करना एक अच्छी पहल है जीविका के साथ डिजिटल ग्रीन का एक महत्वपूर्ण कदम है आने वाले दिनों में इसका सकारात्मक असर दिखेगा. इस मौके पर संचार प्रबंधक राजीव रंजन, शोभा साह, आनंद शंकर सहित कई जीविका कर्मी और कैडर उपस्थित थे.