-कटरा में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, अंचल कार्यालय का किया घेराव
मुजफ्फरपुर।संवाददाता।
कटरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बाढ़ राहत में अनियमितता और अब तक सहायता नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की।इस दौरान अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के खिलाफ़ लोगों में गहरी नाराजगी दिखी।
ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन द्वारा अब तक न तो पर्याप्त राहत सामग्री दी गई है और न ही क्षतिग्रस्त मकानों व फसलों का सर्वे सही ढंग से हुआ है। कई गांवों में लोगों के घरों में पानी घुसा हुआ है, लेकिन सरकारी सहायता का नाम तक नहीं।

प्रदर्शन के दौरान बाढ़ पीड़ितों ने अंचलाधिकारी से मिलने की मांग की और राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील की। वहीं, अंचलाधिकारी ने लोगों को शांत करते हुए कहा कि प्रशासन आवश्यक कार्यवाई में लगी है।वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाई होगी।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो वे प्रखंड मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करेंगे।
#मुजफ्फरपुर #कटरा #बाढ़पीड़ित #अंचलकार्यालयघेराव #बाढ़राहत #जनआक्रोश #बिहारखबर












