-मीनापुर में सड़क हादसा: पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन की मौत, एक महिला घायल
मुजफ्फरपुर।संवाददाता।
मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार की देर शाम मीनापुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। जानकारी के अनुसार, शिवहर स्टेंट हाइवे पर दरहीपट्टी के पास पिकअप और ईंट लदे ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतकों की पहचान हरका मानशाही गांव निवासी 65 वर्षीय विन्दा सहनी, 55 वर्षीय बन्धु सहनी और 60 वर्षीय चन्द्रेश्वर सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग अपने देवता सिउरा स्थान से पूजा अर्चना कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घायल महिला को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है, जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए हैं। पुलिस ने पिकअप और ट्रैक्टर दोनों को जब्त कर लिया है, और आगे की जांच की जा रही है।
#मीनापुरदुर्घटना #मुजफ्फरपुर #सड़कहादसा #BreakingNews #BiharNews #SKMCH #TragicAccident #MithilaNews











