-जयराम खरौना डीह में तिरहुत नहर का बांध टूटा, हवाई अड्डा के पास मची जल तबाही
मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिले में तिरहुत नहर का बांध टूटने से लोगों की परेशानी अचानक बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, जयराम खरौना डीह गांव में शून्य आड़ी के पास तिरहुत नहर का पूर्वी बांध टूट गया, जिससे आसपास के इलाकों में तेजी से पानी फैल गया।

हवाई अड्डा के पास का इलाका जलमग्न हो गया है। घरों और गलियों में पानी घुसने से लोग घबराए हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बांध टूटने के बाद पानी का बहाव इतना तेज है कि खेत-खलिहान से लेकर सड़क तक सब डूब गए हैं। धान सहित कई सामयिक फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है, लेकिन अब तक कोई राहत या मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग से तत्काल मरम्मत और राहत कार्य शुरू करने की मांग की है।
#मुजफ्फरपुर #तिरहुतनहर #बांधटूटा #जलतबाही #जयरामखरौना #हवाईअड्डा #बाढ़आपदा #राहतकार्य












