-स्वास्थ्य का हवाला दे चुनाव ड्यूटी से अलग रहने वाले 292 कर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच
– डीएम के निर्देश पर दो दिवसीय मेडिकल जांच कैंप लगा
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
स्वास्थ्य का हवाला देकर मतदान कार्य से मुक्त होने के लिए आवेदन देने वाले मतदान कर्मियों का दो दिवसीय मेडिकल बोर्ड की जांच के आज पहले दिन कुल 292 आवेदनों के विरुद्ध कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में उपाधीक्षक सदर अस्पताल मोतिहारी ने दो मेडिकल टीम का गठन किया गया था। एक मेडिकल टीम में डॉक्टर राधेश्याम सिंह, डॉक्टर के कमल, डॉ रंजन कुमार गुप्ता,

डॉ धनंजय प्रसाद एवं डॉक्टर प्रीति गुप्ता तथा दूसरे मेडिकल टीम में डॉक्टर सुभाष चंद्र बोस डॉक्टर आलोक आनंद डॉक्टर विक्रम अग्रवाल डॉ नवीन कुमार डॉक्टर वंदना शर्मा के द्वारा आवेदन करता हूं कि आवेदन के विरुद्ध कर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जो भी कर्मी आवेदन दिए हैं उन्हें मेडिकल टीम के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य है अन्यथा इसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।













