Advertisement

मुजफ्फरपुर औराई में बागमती बांध में रिसाव, अफरातफरी का माहौल

-मुजफ्फरपुर औराई में बागमती बांध में रिसाव, अफरातफरी का माहौल

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखण्ड में जनार बांध से पश्चिम रून्नीसैदपुर के इलाके में बागमती नदी के बांध में रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बांध की मरम्मत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। बांध के पास बड़ी संख्या में लोग जुट गए, लेकिन रात का अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बांध टूटता है तो सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिले के निचले इलाके प्रभावित हो सकते हैं और तबाही का खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन और स्थानीय लोग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और बचाव कार्य को तेज कर रहे हैं।

संभावित प्रभावित क्षेत्र: पश्चिम रून्नीसैदपुर, औराई प्रखण्ड, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिले के निचले इलाके।

#मुजफ्फरपुर #बागमतीबांध #रिसाव #आपदा #बचावकार्य #सीतामढ़ी #जनारबांध #बाढ़कीखबर