-होटल सीमरन में छापेमारी, राजद नेता पुत्र 7 रइशजादे गिरफ्तार
मोतीहारी, राजन द्विवेदी।
शराबबंदी और भ्रष्टाचार के खिलाफ एसपी स्वर्ण प्रभात की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस ने रविवार रात एक हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई छतौनी थाना क्षेत्र के सिमरन होटल में हुई, जहां शराब पार्टी चल रही थी। छतौनी थानाध्यक्ष सुनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके से राजद नेता विचारी राय के पुत्र, शहर के चर्चित होटल जायसवाल के मालिक के पुत्र, और आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व हत्या के प्रयास के आरोपी राहुल वर्मा सहित कुल सात रईसजादों को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। जहाँ एक ओर पुलिस की सख्ती की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर सवाल उठ रहे हैं कि ऐसी पार्टियाँ शहर के बीचोंबीच कैसे चल रही थीं।
डीएसपी दिलीप कुमार ने कहा कि शराब पार्टी में पकड़े गए अपराधी तत्वों के साथ पढ़ने वाले लडके के भी पकड़े गए हैं। यह जांच की जा रही है कि यह पढ़ने वाले लडके इस शराब पार्टी में कैसे पहुंचे। अपराधी किस्म के लोगों के साथ उनका किस तरह का संबंध है।












