-“ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन, कि वो तो हरी धून गाने लगी”… पर झूमे श्रोता
-बापूधाम महोत्सव में भजन गायक अनूप जलोटा ने दी प्रस्तुति
-मोतिहारी में अब हर साल किया जाएगा बापूधाम महोत्सव कार्यक्रम : राधामोहन सिंह
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह, विधायक श्यामबाबू यादव, विधायक सुनील मणि तिवारी, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव और उपमहापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव के पहले दिन राम यात्रा और रावण दहन कार्यक्रम हुए। वहीं दूसरे दिन कार्यक्रम के आकर्षण भजन सम्राट अनूप जलोटा रहे।

इस दौरान भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपनी कई अनमोल भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने “ऐसी लागी लगन” और “राम आयेंगे” जैसे प्रसिद्ध भजनों से भक्तिमय वातावरण बनाया और श्रोता झूम उठे।
इस अवसर पर सांसद राधामोहन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घोषणा किया कि बापूधाम महोत्सव का आयोजन अब हर साल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मंच स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की उपस्थिति से उन्हें नई ऊर्जा मिलेगी।
इस महोत्सव को जिले की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है, जिससे यह हर साल एक प्रमुख आकर्षण बनेगा।












