-कल्याणपुर थाना क्षेत्र में नारायणपुर पुलिस ओपी का विधायक, डीएम और एसपी ने किया उद्घाटन
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
जिले के विधायक केसरिया शालिनी मिश्रा, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आज संयुक्त रूप से कल्याणपुर प्रखंड स्थित नारायणपुर पुलिस ओ.पी. का फीता काटकर उद्घाटन किया।
बता दें कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के पिपरा खेम पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 में नारायणपुर पुलिस भवन का जीर्णोद्धार संपन्न किया गया। जिसके उपरांत आज दशहरा के सप्तमी तिथि को इस पुलिस भवन का उद्घाटन किया गया। बताया कि नारायणपुर पुलिस ओपी के कार्यरत हो जाने से इस क्षेत्र में पुलिसिंग के कार्य में काफी सहूलियत प्राप्त होगी।

इस अवसर पर केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र की बड़ी संख्या में उपस्थिति लोगों को संबोधित किया एवं कहा कि लोगों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। ओ पी पर ही शिकायतें दर्ज होगी एवं उसका समाधान किया जाएगा। मौके पर चकिया एसडीपीओ संतोष कुमार, कल्याणपुर थाना अध्यक्ष , सर्किल इंस्पेक्टर तथा नवनिर्मित नारायणपुर ओपी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।










