-विजया दशमी को गांधी मैदान में होगा रावण दहन, 51 फीट ऊंचे पुतला निर्माण कर रहे हैं दिल्ली के कलाकार: डॉ आशुतोष शरण
– विजया दशमी आयोजन समिति की हुई बैठक, तैयारी को लेकर विमर्श
– हनुमान गढ़ी से रामजी की निकलेगी सवारी, होगा भव्य स्वागत
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
विजयादशमी आयोजन समिति की बैठक आज गाँधी मैदान स्थित आयोजन स्थल पर हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रख्यात चिकित्सक डॉ० आशुतोष शरण ने किया।
बैठक में विजयादशमी के दिन रावण दहन कार्यक्रम पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, विशिष्ट अतिथि गन्ना उद्योग मंत्री, बिहार सरकार कृष्णनदंन पासवान एवं मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार होंगे।

गाँधी मैदान में 51 फीट ऊँची रावण की प्रतिमा को दिल्ली के कलाकारों द्वारा तैयार किया जा रहा है। हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर से 3 बजे राम जी की सवारी निकलेगी जो गौरीशंकर स्कूल, चित्रगुप्त मंदिर, मधुबन छावनी चौक, गाँधी चौक और हॉस्पिटल चौक होते हुए 5 बजे गाँधी मैदान पहुंचेगी। उसके बाद गाँधी मैदान में रावण दहन सम्पन्न होगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा पवन राज, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, डॉ० अरुण कुमार, अनिल वर्मा, गुलरेज शहजाद, सुधांशु रंजन, राजन मिश्रा, सुधीर गुप्ता, सुदीप कुमार, राजकुमार, डी०के०आजाद, ऋषभ झा, अमित गुड्डू, संतोष शर्मा, चंदन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।












