-यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने आपन क्रिकेट क्लब को 24रन से हराया
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर चल रहे सांसद खेल महोत्सव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने आपन क्रिकेट क्लब को 24रन से हरा दिया।
इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉस हारकर पहले खेलने उतरी यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम ने 160/10(19.4) रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज शशि ने 47रन की पारी खेली वही सोनू ने 38रन बनाये।आपन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज साहिल को 4विकेट जबकि विकास को 2विकेट मिला।जवाब मे आपन क्रिकेट क्लब की टीम 136/10(18.5) का स्कोर ही बना पाई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में विकास ने 30रन व अभि ने 28रन बनाए। यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी ब्लू के गेंदबाज आशुतोष ने 4विकेट जबकि सत्यम को 2विकेट मिला।मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी ब्लू के खिलाड़ी आशुतोष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।।मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए एलीट पैनल के वेदप्रकाश व कुमार राज ने निभाया वही स्कोरर व कमेंटेटर की भूमिका में क्रमशःइब्राहीम लोधी व आकाश कुमार रहे।सहयोगी की भूमिका में तैयब हुसैन,प्रभात कुमार व अमित कुमार की उपस्थिति रही।

बता दें कि मोतिहारी लोकसभा में खेल के विकास के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह द्वारा खेलो की सूची में इस वर्ष से क्रिकेट को भी जोड़ा गया हैं ताकि मोतिहारी के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच दिया जा सके।साथ ही महिला क्रिकेट को भी इस सूची में जोड़ा गया हैं।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि अब तक यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी और यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।सर्विस क्रिकेट क्लब और राजाबाजार क्रिकेट क्लब के बीच चल रहे मैच की विजेता टीम फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई होने वाली तीसरी व आखिरी टीम होगी।इन तीनो टीमो के बीच 28सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच लीग मैच खेले जाएंगे।इनमें से टॉप दो टीम के बीच 2 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।
मौके पर नगर विधायक प्रमोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज,उप-मेयर लालबाबू प्रसाद, जिला भाजपा महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह, भाजपा क्रीड़ा मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,भानु सिंह, अरविंद सिंह, आशीष रंजन कुमार,बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम, इसीडीसीए सचिव रवि राज, संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद, खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डू, संत कुमार, गुलाब खान, अभिषेक कुमार छोटू, साजिद राजा इत्यादि की उपस्थिति रही।













