Advertisement

अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें : प्रीती कुमारी

-अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें : प्रीती कुमारी

“एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

स्थानीय गांधी मैदान में गुरुवार को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर प्रीति कुमारी जिला पदाधिकारी सौरव जोरवाल, उपमहापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद, नगर आयुक्त सौरभ सुमन, निगम के पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों के साथ मिलकर श्रमदान में भाग लिया।
इस सामूहिक श्रमदान का उद्देश्य मोतिहारी वासियों तक यह संदेश पहुंचाना है कि “स्वच्छ मोतिहारी, स्वस्थ मोतिहारी, यही हमारा संकल्प है।”


इस अवसर पर महापौर प्रीति कुमारी ने कहा मोतिहारी नगर निगम की ओर से सभी नागरिकों से अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की छोटी-सी भागीदारी हमारे शहर को स्वच्छ, सुंदर और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि मोतिहारी को स्वच्छता और जागरूकता का आदर्श शहर बनाएंगे।