Advertisement

नगर निगम व FSSAI की पहल: फूड वेंडर्स अब करेंगे स्वच्छ और सुरक्षित सेवा”

-नगर निगम व FSSAI की पहल: फूड वेंडर्स अब करेंगे स्वच्छ और सुरक्षित सेवा”

मुज़फ़्फ़रपुर, 19 सितम्बर 2025

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण एफएसएसएआई, पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय, कोलकाता के सहयोग से नगर निगम मुज़फ़्फ़रपुर द्वारा “सड़क किनारे खाद्य विक्रेताओं के लिए खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता प्रशिक्षण कार्यक्रम” का सफल आयोजन टाउन हॉल, मुज़फ़्फ़रपुर में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन नगर आयुक्त विक्रम विरकर, आई.ए.एस. ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर प्रभु रंजन, प्रशासनिक अधिकारी, FSSAI तथा सुधामन चौधरी, स्वास्थ्य अधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।

क्या मिला प्रशिक्षण में

स्वच्छता, व्यक्तिगत हाइजीन, खाद्य गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण और स्टॉल संचालन की जानकारी।

500 से अधिक स्ट्रीट फूड वेंडर्स की भागीदारी।

सभी प्रतिभागियों को हाइजीन किट (एप्रन, दस्ताने और हेयरनेट) प्रदान किए गए।

व्यवहारिक प्रदर्शन के साथ खाद्य सुरक्षा मानकों का अभ्यास।

*सभी वेंडर्स ने खाद्य सुरक्षा प्रतिज्ञा लेकर सुरक्षित भोजन परोसने का संकल्प लिया।*

इस अवसर पर नगर आयुक्त ने कहा कि “खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। इस तरह के प्रशिक्षण हमारे शहर को अधिक स्वस्थ और सुरक्षित बनाएंगे।”

विशेष सहयोग

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर निगम मुज़फ़्फ़रपुर, सिटी मिशन मैनेजमेंट, प्रशिक्षण पार्टनर M/s 360 रिसर्च फाउंडेशन, बिहार राज्य खाद्य अधिकारी, स्थानीय शहरी निकाय (ULB) और फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन टीम का विशेष योगदान रहा।

समापन

कार्यक्रम का समापन में राज कुमार , असिस्टेंट, एफएसएसएआई के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रयास की सराहना की गई।