-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन ही सेवा का दूसरा नाम है : राधामोहन सिंह
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़ा को लेकर मुफ्फसिल, पिपराकोठी, लखौरा, मोतिहारी नगर उत्तरी एवं दक्षिणी तथा ढेकहां मंडल की कार्यशाला मिशन चौक स्थित एक विवाह भवन में आयोजित हुई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन ही सेवा का दूसरा नाम है। प्रधानमंत्री का जीवन गरीबों एवं सामान्य नागरिकों के जीवन में सुधारों के लिए जाना जाता है। देश में गरीबी बहुत कम हुई है,गरीबों का जीवन स्तर बहुत सुधरा है।

श्री सिंह ने कहा कि 17 सितम्बर को सुबह में स्वच्छता अभियान चलाना है। दिन में महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए विशेष शिविर एवं प्रधानमंत्री जी का संबोधन होगा। विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि 15 दिन में सेवा के लगभग 15 कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यशाला में विधायक प्रमोद कुमार, मछुआरा आयोग के राज्याध्यक्ष ललन चौधरी, उपमहापौर डॉ.लाल बाबू प्रसाद, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, जिला प्रभारी वरुण सिंह, जिला महामंत्री योगेन्द्र प्रसाद, विधान सभा संयोजक ओम प्रकाश सिंह, सह संयोजक कामेश्वर चौरसिया, विधानसभा प्रभारी वकील सहनी,मंडल अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, उपेन्द्र चौधरी, नगीना सहनी, राजेश कुमार, राजू वर्मा एवं नवल कुशवाहा, मंडल प्रभारी मैनेजर सिंह, पुण्यदेव पंडित, संपूर्णानंद जी, सतीश चंद्र दीपक एवं वीर बहादुर कुशवाहा उपस्थित रहे।













